क्या करने से पीरियड जल्दी आता है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 09:56

पीरियड्स की अवधि को जल्दी करने में सहायक होम रेमेडीज –

पपीता –
पपीते में यूटरोटोनिक प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो पीरियड्स की अवधि को जल्दी करने में मदद कर सकती हैं. पपीता हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है, इसीलिए इसका इस्तेमाल एकदम सुरक्षित है. पीरियड्स की अवधि को जल्दी लाने के लिए एक पके हुए पपीते को काटकर खा लें या उसका जूस बनाकर दिन में एक बार सेवन कर सकती हैं.

सौंफ –
सौंफ के बीज इमेनगॉग के रूप में काम कर सकते है, यानी सौंफ यूट्रस से ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मददगार होती है. पीरियड्स की अवधि को समय से पहले लाने के लिए सौंफ के बीजों का सेवन काफी कारगर और सुरक्षित माना जाता है. सौंफ का इस्तेमाल पेट के लिए भी फायदेमंद होता है. पीरियड्स की अवधि को जल्दी करने के लिए एक कप पानी में 1 बड़ा चम्मच सौंफ डालकर उबालें और छानकर दिन में दो से तीन बार सेवन करें.

हल्दी –
हल्दी में करक्यूमिन नामक बायोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होता है जो इमेनगॉग का काम बखूबी करता है. हल्दी पीरियड्स की अवधि को जल्दी करने का कारगर उपाय है, जो यूट्रस से ब्लड फ्लो को बढ़ावा देने में सहायक हैं. पानी में एक चम्मच हल्दी मिलाकर अच्छे से उबाल लें और छानकर गर्म पानी का ही सेवन करें. पीरियड्स की तारीख से लगभग एक हफ्ता पहले दिन में एक या दो बार सेवन कर सकती हैं.

अदरक –
अदरक बायोएक्टिव कंपाउंड्स से भरपूर होता है जिसकी तासीर गर्म होती है. अदरक पीरियड्स की अवधि को पहले करने में काफी फायदेमंद होने के साथ एंटीस्पास्मोडिक गुणों से युक्त होता है, जो पीरियड्स पैन से राहत दिलाने में भी सहायक है. अदरक का सेवन करने के लिए अदरक को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसमें शहद मिलाकर सेवन करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info